रिपोर्टर-नृपनिधी पाण्डे मो-7999925942
सरायपाली//जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत गोहेरा पाली के सरपंच सेवा सिदार और सचिव अरुण प्रधान के द्वारा पंचायत के पंच उपसरपंच के बिना जानकारी बिना पंचायत प्रस्ताव के लाखों रूपये निकाल लिया गया। जैसे ही राशि निकाले जाने की जानकारी पंचायत के पंचोें और उपसरपंच का मिलि। तो इसकी शिकायत जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को लिखित में किया गया। किंतु आज तक जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार जानकारी नहीं लिया जाना समझ के परे है। ग्रामीण ,पंचो और उपसरपंचो को कहना है, गोहेरा पाली पंचायत में सरपंच सेवा सिदार और सचिव किसी भी प्रकार का पंचायत प्रस्ताव की जानकारी पंचोे को नहीं दिया जाता लाखों की राशि निकालना और पंचायत प्रस्ताव का नहीं होेना से चर्चा का विषय है ।उपसरपंच ने बताया कि इसकी निश्पक्ष जांच होनी चाहिये
जिसकी शिकायत जिला पंचायत महासमुंद में कल दिनांक 8/09 2020 को किया गया पंचायत और ग्रामीणों के द्वारा लिखित में जानकारी दिया गया है।


