हत्या की नियत से हमला करने वाले 03 आरोपी चढे पुलिस के हत्थे,आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद

छुरा गरियाबंद रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

घेराबंदी कर रैनी जंगल बारूला से आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में की जा रही कार्यवाही
 
सिटी कोतवाली गरियाबंद के द्वारा किया गया कार्यवाही

मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद अन्तर्गत् ग्राम बारूला का है जहां 03 आरोपियों द्वारा जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव के उपर धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला करने से प्रार्थी व उसके भाई निरंजन यादव को चोंटे आने की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली गरियाबंद में धारा 452, 294, 506, 307, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

 

प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल द्वारा घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारीगण को दी गई जिसके उपरान्त् जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद श्री संजय ध्रुव के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल तथा थाना स्टाफ के साथ आरोपी पता तलाश में मौके की ओर रवाना हुए मौक स्थल ग्राम बारूका जाकर आरोपी के घर पर पता किये जो घटना कारित करने के पश्चात् फरार हो गये थे, मुखबीर से सूचना मिला कि तीनों फरार आरोपी ग्राम बारूला के रैनी जंगल में छुपे हुए हैं जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धारदार हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना आये जहां विधिवत जप्ती गिरफ्तारी की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। 

 

जिला के पुलिस कप्तान के द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहने तथा गुण्डा बदमाशों/असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहने की बात कही गयी। 

 

उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद  संजय ध्रुव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक विकास बघेल, प्र0आर0 डिगेश्वर साहू, कुबेर बंजारे, गौतम साहू  आरक्षक मुरारी यादव, डिलोचन रावटे, चुमेश्वर ध्रुव, रविशंकर सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही। 


गिरफ्तार आरोपी:-

01.अफरोज खान पिता करीम मेमन उम्र 36 साल साकिन बारूला थाना गरियाबंद।
02.चन्द्रप्रकाष ध्रुव पिता जगेष राम ध्रुव उम्र 21 साल साकिन कोकड़ी थाना गरियाबंद।
03. संतोष साहू पिता अज्जुराम साहू उम्र 20 साल साकिन कोकड़ी थाना गरियाबंद।


जप्त सामग्री:-

एक नग लोहे का धारदार तलवार,
एक नग लोहे का धारदार खंजर,
एक नग लोहे का धारदार सर्पाकार छुरी।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !