गुण्डाधुर व महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव सम्मान के लिए 20 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन


गरियाबंद 12 अक्टूबर 2020/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस पर गुण्डाधुर एवं महाराजा प्रवीरवन्द्र भंजदेव पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये नगद के साथ अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण द्वारा राज्य के सर्वोच्च खिलाड़ियों से गुण्डाधुर एवं महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2019-20 के लिए अनुशंसाएँ आमंत्रित की गई है। अनुशंसाएँ जमा कराने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2020 तक निर्धारित है। गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव पुरस्कार हेतु योग्य/पात्र तथा इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं। सम्मान के लिए वर्ष की गणना 01 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक होगी। गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव सम्मान के लिए उपरोक्त नियमों की विस्तृत जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालयों में देखा जा सकता है तथा आवेदन का निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। इस सम्मान से पात्रता संबंधित विस्तृत नियमावली तथा आवेदन का प्रारूप वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !