छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट
छुरा ब्लाक मुख्यालय का वनांचल ग्राम कुड़ेमा और ग्राम जामली का जंगल में फिर से हाथियों ने दश्तक दे दी है इस बार इनकी संख्या दो बताई जा रही है और ग्रामीणों के अनुसार दोनों दंतैल हाथी है वहीं वन विभाग द्वारा गांव में सरपंच और कोटवारों के माध्यम से सूचना और मुनादी करवाकर लोगों को जंगल की ओर न जाने का अपील किया गया है बताना लाजिमी है कि अभी हाल के कुछ दिनों से छुरा ब्लाक का सांकरा और भरूवामुडा में दो लोगों को हाथी अपने हमले से मार चुका है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है लोग शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हाथी को आबादी क्षेत्र से बाहर निकाला जाए और उसे ऐसे किसी अभ्यारण्य में विचरण हेतु ले जाए जहां लोग उन्हें बाधा न पहुंचाए ।
वहीं वन विभाग द्वारा जामली और कुड़ेमा का जंगल में हाथियों के उपर नजर बनाए हुए हैं जहां से हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है वहीं देखा जाए तो वन विभाग का टीम के द्वारा सराहनीय कार्य किया जाता है चाहे दिन हो या रात कहि भी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए दिन रात डटे रहते हैं और लगातार लोगों से अपील किया जाता है कि आप वन विभाग को सहयोग करे और आगामी सूचना तक जंगल में न जाए पर लोग अपने लापरवाही से खुद को और अपने परिवार को जंगल की ओर ले जाते हैं जिससे अप्रिय घटना घटित हो जाती है।वहीं छुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक भट्ट ने लोगो से अपील किया गया है वो जंगल की ओर न जाए ।

