छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि
रायपुर। राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी करते हुए 9 आईएएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की है, जिसमें तीन जिले के कलेक्टर और एक आईआरएस अधिकारी भी शामिल है। 2011 बैच के निलेश क्षीरसागर को गरियाबंद की कमान सौंपी गई है।
अमृत खालको राज्यपाल के सचिव के साथ आयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एस प्रकाश विशेष सचिव पंचायत को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मोहम्मद कैसर विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।
कुमार लाल चौहान कलेक्टर कांकेर को जॉइंट सेक्रेटरी के साथ-साथ संचालक आजीविका मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ-साथ पर्यटन मंडल एमडी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
निलेश शिवसागर संचालक कृषि एवं गन्ना आयुक्त को कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है।
चंदन कुमार कलेक्टर सुकमा कलेक्टर को कांकेर कलेक्टर बनाया गया है,
इफ्फत आरा एमडी पर्यटन को पाठ्य पुस्तक निगम का एमडी बनाया गया है।
विनीत नंदनवार एडीएम रायपुर को सुकमा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिनव अग्रवाल आईआरएस डायरेक्टर फूड को एमडी वेयर हाउसिंग बनाया गया है।
गौरतलब है कि गरियाबंद कलेक्टर छतर सिंह डेहरे आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनके स्थान पर अब नीलेश क्षीरसागर जिले के नए कलेक्टर होंगे, नीलेश क्षीरसागर की पहचान प्रदेश के एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में मानी जाती है।

