किसान चौपान कार्यक्रम में साहित्य साधना सभा के प्रतिनिधि मंडल ने किया रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद से मुलाकात
रायगढ़- समाज सेवा, साहित्य योग एवं खेलकूद के लिए छत्तीसगढ़ में स्थापित संस्था साहित्य साधना सभा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष डिग्री लाल जगत सहित साहित्यकारों का प्रतिनिधिमण्डल ग्राम जोबी में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधित्व कर रहे डिग्री लाल जगत ने सांसद महोदया के समझ संस्था के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारियां दिया गया।
मुख्यअतिथि सांसद गोमती साय ने कहा कि गाँवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। साहित्य साधना सभा के द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। वहीं नवीन प्रतिभा, नवांकुरों की खोज से लेकर उनके प्रतिभा के निखार के लिए चलाये जा रहे व्याकरण शाला एक उत्तम प्रयास है।
इस अवसर पर साहित्य साधना सभा, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रकाशित पुस्तक प्रकृति साझा काव्य संग्रह की कृति माननीय सांसद गोमती साय को भेट किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरधर गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अध्यक्ष आशीष तामकर, जिला मंत्री महेश साहू, जोबी मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया, पूर्व महामंत्री जोगेन्दर राजपुत, जिला कार्यकारिणी सदस्य छेदू राठिया, पत्रकार दिनेश पटेल सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।सा
हित्य यात्रा को लेकर हुई चर्चा
साहित्य साधना सभा, छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रांतीय के तत्वावधान में आगामी साहित्य यात्रा के संदर्भ में सभा के उपाध्यक्ष जगत के द्वारा सांसद गोमती साय जी को बताते हुए कहा कि वर्तमान कोरोना-19 के दौर से समाप्ति के उपरांत सभा के द्वारा एक प्रांतीय स्तर पर साहित्य यात्रा आयोजित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तावित है। इस विषय पर वर्तमान समय में विभिन्न जिलों के सदस्य साहित्यकारों से चर्चा-परिचर्चा का दौर चल रहा है। आगामी कुछ महिनों के उपरांत यह आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम हेतू सांसद महोदया ने शुभकामनाएं ज्ञापित की।

