रामकुमार यादव कि रिपोर्ट
छुरा ब्लाक का ग्रामीण क्षेत्रों में। लगातार कोरोनावायरस मरीज मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है वहीं बुधवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में 8,कोरोना मरीज का पुष्टि हुई है जिसमें ग्राम पोंड से दो महिलाएं , पाण्डुका से एक पुरुष, जामली से बुजुर्ग महिला ,नवगई से बुजुर्ग महिला, पाण्डुका से एक महिला, छुरा नगर से बच्ची और थाना अंतर्गत छुरा में एक युवक में कोरोनावायरस का पुष्टि हुई वहीं सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है संबंधित जगहों को कन्टेमेन्ट जोन बनाकर रखा गया है ताकि वायरस फैल न सके

