गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद:-वर्तमान परिवेश में वैश्विक महमारी कोरोना ने पुरे विश्व और जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है जिसके सुरक्षा और बचाव के लिए शासन द्वारा उचित प्रयास किया जा रहा है, मिली सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत जोबा मे पंचायत प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य खाद्य सुरक्षा एवं पेयजल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश बिसेन सचिव उमाशंकर नागेश समन्वयक शारदा बाई मितानिन प्रशिक्षक शबाना याश्मीन रेणुका यादव मोहन साहु एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया जिसमें मुख्य रूप से स्वच्छता, पेयजल, खाद्य सुरक्षा, पोषण आहार,उचित कचरे का निपटारा जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों पर विशेष परिचर्चा किया गया तथा शासन के निर्देशो का पालन करते हुए घर पर रहे सुरक्षित रहे,साबुन से हाथ धोना, सेनिटाइजर का उपयोग करना संबंधित विषयों पर चर्चा कर जागरूकता के माध्यम से अच्छे समाज का विकास करना बताया गया।

