प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम : स्वयं का रोजगार स्थापित करने ऑन लाईन आवेदन आमंत्रित

 
रायपुर 13 अक्टूबर 2020 / प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) वित्तीय वर्ष 2020-21 अन्तर्गत स्व-उद्यम की स्थापना कर रोजगार सृजन करने हेतु ऑन लाईन आवेदन- www.kviconline.gov.inwww.lavic, origin के pmegp e-portal में जाकर किया जा सकता है। योजनान्तर्गत विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम परियोजना लागत 25 लाख रुपये एवं सेवा उद्योग हेतु अधिकतम परियोजना लागत 10 लाख रुपये तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किये जायेंगे।
 
आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन के साथ फोटो, मार्कशीट, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिये जनसंख्या प्रमाण पत्र की छायाप्रति स्केन कर अपलोड करना होगा।आवेदकों अधिक से अधिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने तथा अपना स्वयं का सेवा व्यवसाय तथा उद्योग स्थापित करने हेतु ऑनलाईन प्रणाली से आवेदन अतिशीघ्र कर सकते है।
 
इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं.-1. तेलीबांधा, रायपुर में संपर्क किया जा सकता है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !