कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन


 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद /फिंगेश्वर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टी एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलकर इन दिनों जमकर आंदोलन व धरना प्रदर्शन कर रहे है। जिससे प्रदेश की राजनीतिक सियासत काफी गर्म हो गई। एक ओर जहां कांग्रेस केन्द्र की मोदी सरकार के कृषि बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है और कांग्रेस का कहना है कि कृषि बिल से किसानों को काफी नुकसान होगा। तो वही अब दूसरी ओर भाजपा भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर प्रदेश व्यापि धरना प्रदर्शन कर सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है । इसी कड़ी में भाजपा जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन कर रही है। गरियाबंद जिले में भी भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्या को लेकर एक दिवसीय प्रदेश व्यापि धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए और कृषि बिल से किसानों को होने वाले फ़ायदों के बारे में बताते हुए जमकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते रहे।


कृषि बिल से देश के किसानों को कोई नुकसान नही, कांग्रेस का फैलाया भ्रम का जाल टूट जाएगा : संदीप शर्मा।
फिंगेश्वर के धरना प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रखर वक्ता संदीप शर्मा शामिल हुए जिन्हों ने कृषि बिल से किसानों को होने वाले फ़ायदों के बारे में बताते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि बिल से देश के किसानों को कोई नुकसान नही होगा बल्कि फ़ायदा ही होगा,और कांग्रेस का फैलाया भ्रम का जाल टूट जाएगा साथ ही कहा कि कांग्रेस बिना सोचे समझे विरोध कर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करते है। साथ शर्मा ने कहा कि हम सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे।

इन बिंदुओं को लेकर सौंपे ज्ञापन

भाजपा नेताओं ने निम्न बिंदुओं पर त्वरित निर्णय लेने का निर्देश शासन को देने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमे प्रमुख रूप से (01 ) – 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू करने (02) प्रति एकड़ 20 कुंटल धान खरिदने करने, (03) दो वर्षों का बकाया बोनस शीघ्र दिया जाए। (04) धान की कीमत 2500 रुपय राशि एक मुश्त देने। (05) धान का रकबा कम करने की कवायत बंद हो। (06) पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। (07) भंडारण परिवहन के नाम पर अब किसानों की प्रताड़ना न हो ।

यह नेता रहे उपस्थित…
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संदीप शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर के साथ कमल सिन्हा, फिंगेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता जगदीश यदु, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू,भाजपा नेता भुनेश्वर साहू ,संजीव चंद्राकर, रामू राम साहू, सहदेव सोनी, किरण सोनी लोकीन साहू, घसिया राम यादव ,नरोत्तम सिन्हा, वेदराम नंदे कमलेश साहू,अशोक साहू मुकेश ठाकुर, अश्वनी साहू, मनोज देवांगन, मकसुदन साहू, तेजराम साहू, राहुल सेन ,रामजी साहू रिकेश साहू, लिकेश्वर साहू, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !