गरियाबंद : जिले के गरियाबंद, राजिम, मैनपुर, छुरा और देवभोग में कन्टेनमेंट जोन


गरियाबंद 12 अक्टूबर 2020 / जिले के गरियाबंद, राजिम, मैनपुर, छुरा और देवभोग तहसील में गत दिवस नये धनात्मक कोरोना मरीज मिलने से संबंधित क्षेत्र के चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नगर पालिका गरियाबंद के वार्ड नंबर-01 अस्पताल परिसर, वार्ड नम्बर-05 सिविल लाईन, गरियाबंद तहसील के ग्राम हाथबाय के वार्ड नंबर-01, ग्राम जोबा के वार्ड-02, ग्राम कासरबाय वार्ड-17, वार्ड नम्बर-05 पुलिस लाईन, राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम सिर्रीखुर्द के वार्ड नंबर-02 स्कूल पारा, ग्राम भेण्ड्री के वार्ड-12 बजरंग चैक, ग्राम मडे़ली के वार्ड नबंर-05, नगर पंचायत छुरा के वार्ड नंबर-12, वार्ड-01, छुरा तहसील के ग्राम पाण्डुका के वार्ड नम्बर-14, वार्ड-17, ग्राम कुरूद के वार्ड-02, वार्ड-13, ग्राम अकलवारा के वार्ड नम्बर-05, वार्ड-09, ग्राम सांकरा के वार्ड-05,ग्राम करचाली के वार्ड-05 ग्राम कसेकेरा के वार्ड-03, मैनपुर तहसील के ग्राम भाठीगढ़,ग्राम गुरजीभाठा (अ) तथा देवभोग तहसील अंतर्गत ग्राम भतराबहाली, ग्राम निष्टीगुड़ा, ग्राम सरगीगुड़ा में कोरोना पाॅजिटिव मिलने के पश्चात संबंधित चैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 
 
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सांैपा गया है। 
 
आवश्यक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त क्षेत्रों में शासन की दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !