अभनपुर (छत्तीसगढ़ सेवा)/ प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान-मजदूर बचाव दिवस के रूप में बस स्टैंड अभनपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू जी, कार्यक्रम प्रभारी व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस मोहन लाल वर्मा , राजू यादव महामंत्री ब्लाक कांग्रेस धरसींवा ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
केंद्र सरकार द्वारा तीन काला कानून किसान व आम उपभोक्ता विरोधी बिल के रुप में
1)किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य( संवर्धन और सुविधा)विधायक2020
2)किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण ) मूल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020
3)आवश्यक वस्तु(संशोधन)विधेयक 2020
1)किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य( संवर्धन और सुविधा)विधायक2020
2)किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण ) मूल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020
3)आवश्यक वस्तु(संशोधन)विधेयक 2020
संसद में पास कर लागू किया गया है। इन बिलो के माध्यम से केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से कार्य करना प्रतीत होता है।इस बिल से किसान की खेती को कॉन्ट्रैक्ट के तहत व्यापारी कृषि उत्पादन का सौदा करेगा,बाकी के किसान कही पर भी बेच सकते है ऐसा कहा जा रहा है ,जब मंडी ही बंद हो जाएगा तो किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचने विवश हो जाएगा जो कि उचित नही होगा,कुछ समय पश्चात किसान को मजबूरन खेती दूसरे के फायदा के लिए करना पड़ेगा और उचित दाम भी नही मिल पायेगा।MSP के निर्धारण नही होने से भी किसान को हानि उठाना पड़ेगा।भंडारण में छूट मिलने से व्यापारी कालाबाजारी करने लगेंगे जिसका सीधा बुरा प्रभाव आम लोगों पर पड़ेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमे नारा दिया था जय जवान-जय किसान परंतु केंद्र की दोगली व बिकाऊ रणनीति से मर जवान- मर किसान की स्थिति पैदा हो रही है।केंद्र की मोदी सरकार रोजगार देने में विफल रही और निजीकरण के माध्यम से गरीबों व बेरोजगारों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है ऐसे केंद्र में गलत नीतियों का हम पुरजोर विरोध करते हैं।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टिकेन्द्र बघेल के नेतृत्व में धरना - प्रदर्शन पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार अभनपुर को देकर तत्काल इस किसान मजदूर विरोधी बिल को वापस लेने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण साहू, जनपद अध्यक्ष देवनंदनी साहू,जनपद सभापतिगण नेहा कुर्रे ,नीमा निम्बेकर,मनोहर साहू,जनपद सदस्य लीलाधर तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दानी राम साहू,एल्डरमेनद्वय मुरारी वैष्णव व कचरू भट्टर,पूर्व पार्षद सोनजीत ध्रुव,सेवादल मुख्य संगठक हीराचंद रात्रे ,पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी साहू, सुनील कौशल, सुशील शर्मा,हरीश तारवानी, पूर्व सरपंच चंडी विद्याभूषण सोनवानी,नंदकुमार साहू मनमोहन कुर्रे, तुलेश साहू, प्रेमू बंजारे, बालमुकुंद साहू, विमल साहू, सपन पांडेय, राकेश बघेल, नीलकमल साहू, केवल मन्नाडे, डोमेन्द्र साहू, ऊषा चतुर्वेदी, रोशनी कोशले, विनोद ध्रुव, हेमंत निर्मलकर, काशी राम साहू, संतोष कुमार, अवध राम साहू, खेमराज साहू,बिशहत साहू,देरहु साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


