गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/फिंगेस्वर--जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबन्द ब्लॉक के जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू ने प्रदेश सरकार की जनलकल्याकारी योजना की सराहना करते कहा कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” का नारा दिया और आज छत्तीसगढ़ विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है ।
जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ने आगे कहा कि छग प्रदेश की आत्मा गावो में बसती है और गाव के समुचित विकास के लिये धरसा विकास योजना लागू करने से गाववालो के मूलभूत समस्याओ से निजात मिलेगी,,
जब गाव पहुचते है तो ग्रामीण व्यवस्था ऐसा होता है कि गांव की बसाहट पास पास होता है और एक दूसरे के घर जाने में तकलीफ नही होती,,
लेकिन जब गाव से अपने खेतों की ओर,अपने बाड़ी की ओर,अपने ब्यारा की ओर,तालाब और माता देवाला,खैरकाडार और अन्य डीही डोंगर जाने के कच्चे रास्ते को हम धरसा कहते है,,
अधिकत्तर गावों के धरसा को विकसित करने की जरूरत है, जिस पर पूरे गांव वालों का जीवन यापन चलता है ,

