फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई वन भूमि पर अतिक्रमण का मामला

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद/फिंगेश्वर---फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने वाले 15 ग्रामीण महिला-पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है . ग्राम जोगीडीपा के आरोपी ग्रामवासियों पर आरोप है कि उन्होंने फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के संरक्षित कक्ष क्रमांक 48 में खेती करने की नीयत से लगभग 10 एकड़ वन भूमि की अवैध रूप से कटाई सफाई कर अतिक्रमण का प्रयास किया है . 

 


इस सभी ग्रामवासियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 उपधारा 1 क, ज के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 12887/11, 12887/12 और 12887/13 के अंतर्गत सभी को आज गिरफ्तार करते हुए 15 दिन की न्यायिक रिमांड में रखने की मांग को लेकर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिम के समक्ष पेश किया जा रहा है . 

 

बताना जरूरी है कि आरोपियों द्वारा कक्ष क्रमांक 48 ग्राम फुलझर में स्थित लगभग 200 एकड़ वन भूमि में से 10 एकड़ वन भूमि पर मौजूद साल और सागौन जैसे विभिन्न पेड़ों की अवैध कटाई कर कब्जा किया जा चुका था . इस दिशा में वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न होते देख अन्य ग्रामवासी भी बाकी बची वन भूमि पर अतिक्रमण करने की तैयारी कर रहे थे . 28 सितम्बर को टुडे एक्सप्रेस द्वारा इस विषय में विस्तारपूर्वक समाचार का प्रसारण किया गया, जिसके बाद हड़बड़ाकर हरकत में आये वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण पर रोक लगाते हुए अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर कार्यवाही किया जाना शुरू किया गया और आखिरकार आज 15 नामजद लोगों के विरुद्ध अपराध कायम कर गिरफ़्तारी की कार्यवाही की गई .

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !