छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
जांच के लिए एक कार को रोकना चाहा तब वाहन चालक ने पहले अपना वाहन सोमवारी बाजार की ओर मोड़ लिया, पीछा किये जाने पर तेज गति से टैक्सी स्टैंड के पास जायलो क्रमाक CG 12 AJ 3881 ब्रेकर में लगभग 2फीट उछलकर बंद हो गया। तभी हडबडी में ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला, पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो तीन बोरी में भरे लगभग ढाई क्विंटल गाजा मिला, दीपका पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया गया है, जब्त किए गए गाजा की कीमत 25 से 30 लाख बताई जा रही है, गांजा तस्करो द्वारा झारखंड और उड़ीसा से गांजा की तस्करी की जाती है, इस संबंध मे जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि कोरबा दीपका और कोरबा कटघोरा मार्ग से गांजा की तस्करी की जाती है। इन तस्करो द्वारा पुराने वाहनों की उपयोग किया जाता है, इस मामले में भी पुलिस का मानना है कि जो नंबर गाड़ी में दिख रहे हैं वह फर्जी हो सकता है।

