सतनामी समाज द्वारा राजा महेन्द्र सिंह बहादुर को श्रद्धांजलि दी गई।

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/फिंगेश्वर--कल दिनांक 5/11/2020 को गुरु घासीदास मंदिर प्रांगण मे हमारे फिंगेश्वर के जमीदार व राजा साहब परम् श्रद्धेय महेन्द्र बहादूर सिंह जी को  सतनामी समाज नगर फिंगेश्वर द्वारा श्रद्दांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उक्त सभा में उपस्थित सज्जनों द्वारा राजा साहब के जीवन पथ पर पाये उपलब्धि को याद करते हुये कहा कि राजा साहब महेन्द्र बहादूर सिंह जी अपने जीवन भर दिनदुखियो को साथ दिये है और हमारे सतनामी समाज सहित सभी समाज को साथ लेकर चले है। तथा सरल हृदय के धनी रहे है। जिसके स्वाभाव मे समानता थे।
राजा साहब अदम्य साहसी और विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिसके कारण 7बार विधायक 2बार राज्यसभा सांसद और प्रथम प्रोटेम स्पीकर छत्तीसगढ़ शासन के रहे है। साथ ही संगीत के क्षेत्र मे बेहतरीन तबला वादक,
कुशल चित्रकार, व महान राजनितिग्य थे।
राजा साहब का निधन हमारे फिंगेश्वर सहित समूचे छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में दुजलाल बंजारे जिला अध्यक्ष सतनामी समाज गरियाबंद, श्रीमती रूखमणी मांडले उपाध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, पंडित कांशीराम मांडले अठगवा अध्यक्ष, राजऋषि टंडन नगर अध्यक्ष सतनामी समाज, बंशी लहरे सचिव, बेनी प्रसाद सोनवानी पार्षद ,लक्ष्मण मांडले, मनोज सोनवानी, तेजा मांडले, संतोष मांडले, निलाम्बर मांडले, बसंत महेश्वरी, अशोक सोनी, मानसिंग, बाबू लाल कुर्रे, श्रीमती जानकी ढ़ीढ़ी, श्रीमती तुलसी मांडले,तमन्ना मांडल सहित सतनामी समाज फिंगेश्वर के सभी लोग उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !