झोलाराव की मूलभूत समस्याओं को लेकर 3 दिसंबर को युमेन्द्र कश्यप करेंगे पदयात्रा...


मकरध्वज प्रधान कि रिपोर्ट

मैनपुर (अमलीपदर)

गरियाबंद...- युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हैं, गरियाबंद जिला के मूलभूत समस्याओं का चिन्हाकंन कर समस्याओं के निवारण हेतु लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी बीच युमेन्द्र कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि। मैनपुर ब्लॉक के राजापड़ाव क्षेत्र के अति संवेदनशील क्षेत्र उड़ीसा सीमा एवं घने जंगलों से घिरे, दुर्गम पहाड़ों पर बसे सुदूर आदिवासी गांव झोलाराव के मूलभूत समस्याओं को लेकर दिनांक 3 दिसंबर को जिला मुख्यालय गरियाबंद तक पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। श्री कश्यप ने बताया कि झोलाराव के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, आजादी के सात दशक बाद भी, अपने ही घर में पीस रहे हैं आदिवासी, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं हैं।


सड़क बर लड़बो सदन तक

श्री कश्यप ने आगे बताया की यहां तक पहुंचने के लिए मार्ग ही नहीं है, सड़क को मुख्य मुद्दा बनाकर सदन तक लडूंगा, जब तक निष्कर्ष नहीं निकलेगा तब तक संघर्ष ही करता रहूंगा, अभी हमारे द्वारा पदयात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। दिनांक 3 दिसंबर को किसान दिवस के अवसर पर ग्राम झोलाराव से पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी, तथा संयुक्त कार्यालय जिला गरियाबंद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !