जिले में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और अनाचार का मामला आया सामने , आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र- 9009867006

विगत दिनों से गरियाबंद जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही किया जा रहा है पुलिस कप्तान गरियाबंद  भोजराज पटेल एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर का कुशल नेतृत्व में लगातार अपराधियों को पकड़ने और अपराध रोकने में कायॅ किया जा रहा है वहीं देखा जाए तो


जिले में नाबालिक लड़कियों को भगाने और अनाचार के मामले लगातार सामने आ रहे है। आज फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां आरोपी नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।


नाबालिक के परिजनों ने 07 अक्टूबर को मैनपुर थाना में अज्ञात द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इसी बीच मुखबिर से नाबालिक के रायपुर में होने की खबर मिली। पुलिस टीम ने बताये स्थान पर छापा मारकर एक युवक के कब्जे से युवती को छुड़ा लिया।


पुलिस के मुताबिक युवक का नाम टोपेश्वर कुमार नेताम है। वह मैनपुर के बेहराडीह का निवासी है। आरोपी टोपेश्वर नाबालिक को बहला फुसलाकर अपने साथ रायपुर ले गया था। वहां बिरगांव में किराए के मकान में रह रहा था।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने नाबालिक पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर, धारा 366, 376 ( 2 ) ढ ipc 06 पाक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गरियाबंद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, सउनि 0 हिमांचल ध्रुव, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक अजय सिंह पुरुषोत्तम डहाते, म.सैनिक गायत्री यादव की सराहनीय भूमिका रही

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !