छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट -रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र 9009867006
जिला गरियाबंद क्षेत्र में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान श्री भोजराज पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को तत्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिससे जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो के मागदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक टी आर कंवर के पर्यवेक्षण में थाना छुरा में महिला संबंधी अपराधों पर तत्वरित कार्यवाही की जाकर अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
इसी क्रम में थाना छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर गांव पुराना की एक युवती को दिनांक 09/11/2020 कोसमबुड़ा सुखा नदी के पास से गांव के ही देवशरण यादव पिता धनसिग उम्र 24 वर्ष द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ पिकॶप वाहन सीजी 23 जे 4434 में जबरदस्ती बिठाकर भगा ले गया था तथा वाहन से ग्राम कोसमी, बम्हनी,टेगनाही मंदिर,की तरफ घुमाता रहा व इसी रास्ते से उड़ीसा ले गया
रात्रि में रात्रि होने से अपने पिकॶप को वाहन को जंगल अंदर ले जाकर पिड़िता के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया और सुबह होते ही उड़ीसा के ग्राम डोटो में पिड़िता वहीं उतारकर वहीं छोड़कर भाग गया
पिड़िता द्वारा किसी प्रकार से अपने परिजनों को मोबाइल से संपर्क कर के घटना के संबंध में बताई तब पिड़िता के परिजनों एवं पिड़िता द्वारा थाना छुरा आकर दिनांक 10/11/2020 को रिपोर्ट करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 366,376(2)ढ भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था घटना दिनांक से आरोपी देवशरण यादव अपने सकुनत एवं गांव से फरार था जिसका पुलिस टीम द्वारा लगातार पातासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 24/11/2020को आरोपी को रात्रि से अपने घर में आकर रूकने की मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में छुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी का घर में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया जह से आरोपी को माननीय न्यायालय राजिम में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सहायक उपनिरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर कश्यप,आरक्षक जोहन आदित्य,हरिहर साहू, राजेंद्र गायकवाड़,नगर सैनिक देवव्रत निषाद कि सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी -देवशरण यादव उम्र 24 वर्ष पिता स्वर्गीय धनसिग यादव निवासी ग्राम दादर गांव पुराना

