छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
संपर्क सूत्र 9009867006
छुरा ब्लाक मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम भैसामुड़ा में सिया राम कंवर 38 वर्षीय का करेंट लगने से आकश्मिक मौत हो गई मामले कि जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत भैसामुड़ा के सरपंच बसंती कंवर ने बताया कि सिया राम कंवर अपने घर में रखी बकरियों के लिए चारा लाने गया था और शाम का समय मिडिल स्कूल भवन के पास पेड़ से डाली तोड़ रहा था चुकी पेड़ बिजली खंभे से होकर गुजर रहे लाइन में टच कर रहा था पर इसका आभास सियाराम को नहीं हुआ और वो बेधड़क होकर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रहा था पर जैसे ही एक टहनी को तोड़ा बिजली का मेन लाइन का चपेट में आ गया और करंट लगने से सिया राम कंवर का मौत हो गई है वहीं इस घटना का सूचना थाना छुरा को दे दी गई है जबकि गांव में हूए अचानक मौत से पूरा गांव का मौहोल गमगीन हो गया सियाराम कंवर का परिवार में मां और पत्नी एवं दो छोटे बच्चे हैं ।
अचानक हुई आकश्मिक मौत से कंवर परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है ।
उपरोक्त घटनाक्रम का सूचना मिलने पर क्षेत्र के जनपद सदस्य तत्काल परिजनों के पास मिलने पहुंचे और पूरे दिन उन्होंने परिजनों के साथ रहे वहीं बिजली विभाग का लापरवाही कहे या घटना से काल कि आगोश में आए सियाराम का दुर्भाग्य क्योंकि बिजली खंभे अक्सर करके देखा जाए तो जंगल से होकर गुजरती है और अधिकतर जगहों में देखने को मिलता है कि तार पेड़ से टच होकर रहतीं हैं अब ये बिजली विभाग कब ठीक करते हैं इस पर नजर रहेगी क्योंकि ये समस्या पूरी ज़िले में देखने को मिलता है वहीं सियाराम कंवर का बिजली करेंट से हुई आकश्मिक मौत पर जनपद सदस्य एवं छुरा जनपद पंचायत सभापति संतराम नेताम एवं भैसामुड़ा की सरपंच बसंती कंवर दोनों ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि सियाराम कंवर के परिजनों को क्षतिपूर्ति राशि तत्काल दिया जाए क्योंकि परिवार में मुखिया का नहीं होने से उनके बच्चों और पत्नी का जीवन यापन करने में परेशानी होगा
वहीं सियाराम कंवर को ग्राम प्रमुखों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया है जिनमें प्रमुख रूप से कंवर समाज प्रमुख और शिक्षक मोहन कंवर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे

