कोरबा - आज पवित्र छठ महापर्व के पावन अवसर पर नगर निगम कोरबा महापौर आदरणीय राजकिशोर प्रसाद जी द्वारा सर्वप्रथम एसईसीएल,शिव मंदिर, वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस, सर्वमंगला मंदिर स्थित घाट, कुसमुंडा विकास नगर स्थित घाट पर,
अस्ताचल और उदीयमान भगवान भुवन भास्कर को कठोर तपव्रत के उपरान्त सुर्यार्घ्य देकर पूजन किए जाने वाले सनातन धर्म की मजबूत आस्था के प्रतीक छठ महापर्व की समस्त कोरबा पूर्वांचल वासियों,व्रती माताओ ,बहनो,देवियों एवं भाईयोँ सहित समस्त प्यारे श्रद्धालुगण को दोनो हाथ जोड़ते हुए , सूर्य देव का नमन , स्मरण करते हुए , बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें दी, जिसमे कोरबा पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति , जिलाअध्यक्ष - अवधेश सिंह ,राहुल यादव-जिलाध्यक्ष-राजीव गांधी कांग्रेस संगठन, बंटी शर्मा जिला अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कोरबा, राजकुमार रात्रे, सचिव राजीव गांधी कांग्रेस संगठन उपस्थित रहे,
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट


