छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
कोरबा जिला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा के व्याख्याता श्री राकेश टंडन ने ऑनलाइन कक्षा में अभिनव पहल करते हुए अपनी ऑनलाइन कक्षाओं में आगमेंटेड रियालिटी का प्रयोग करते हुए छात्र छात्राओं को एनिमेशन के माध्यम से पढ़ाई करा रहे हैं तथा व्हाट्स एप में वीडियो भी शेयर कर रहे हैं.
इसके जरिए जहां बच्चों को विषय समझने में आसानी हो रही है वही बच्चे भी रोचक तरीके से इस पढ़ाई में भाग ले रहे हैं और विषय को समझ पा रहे हैं. ऑगमेंटेड रियलिटी के तहत पर्यावरण ,विज्ञान, गणित, प्राथमिक कक्षाओं के वर्णमाला तथा जीव जंतुओं के संबंध में विवरण को हम छात्र छात्राओं को आभासी रूप में वास्तविक कक्षाओं में आभासी 3D मॉडल के मॉडल से समझा सकते हैं .
हम अपनी कक्षाओं में आगमेंटेड रियलिटी का का उपयोग कैसे करें इस पर व्याख्याता श्री राकेश टंडन ने बताया कि हम अपने मोबाइल में ए आर लुपा एप डाउनलोड करके अपने विषय के अनुरूप 3D मॉडल का चयन कर उसका वीडियो बनाकर के छात्र छात्राओं को दिखा सकते हैं तथा इसके अलावा हम अपनी ऑनलाइन कक्षाओं में शेयरिंग कंटेंट के विकल्प में जाकर स्क्रीन शेयर करके ए आर लुपा को खोलकर हम सीधे तौर से छात्र छात्राओं को 3D मॉडल को दिखाकर समझा सकते हैं .जैसे कि हमको गैलेक्सी के बारे में बताना है या फिर कंकाल तंत्र के बारे में बताना है या फिर ह्रदय के बारे में बताना है या फिर पृथ्वी के बारे में बताना है तो उसके 3D पिक्चर को क्लिक करने पर शिक्षक के द्वारा छात्र छात्राओं को समझाते हुए इन सभी माडलो का प्रत्यक्ष रूप से छात्र छात्राओं को आभास होने लगेगा होने लगता है .क्या है आगमेंटेड रियालिटी ?
आगमेन्टेड रियलिटी वर्चुअल रियलिटी कहीं रूप है .इस तकनीकी में हम एक वास्तविक वीडियो में आसपास के वातावरण से मेल खाता हुआ एक कंप्यूटरीकृत वातावरण एनिमेशन के जरिए तैयार करते हैं इसे ऐसा भी कहा जा सकता है कि हम अपने आसपास के वातावरण के साथ एक वर्चुअल दुनिया को जोड़कर वीडियो या क्लासरूम तैयार करते हैं जो कि देखने में वास्तव में वास्तविक लगता है . ऑगमेंटेड रियलिटी का प्रयोग उन विद्यालयो में आसानी से किया जा सकता है जहां शिक्षकों की कमी है तथा स्मार्ट क्लास हो.
वहां इसका उपयोग करके कक्षाओं को अच्छी तरीके से संचालित किया जा सकता है तथा जिन विषयों के विषय शिक्षक किसी कारणवश अवकाश में रहते हैं तो वहां हम आगमेंटेड रियालिटी के तहत उस शिक्षक द्वारा बनाये वीडियो को छात्र छात्राओं को दिखाकर उस शिक्षक की आभासी क्लास हम वीडियो क्लिप के द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं. छात्र छात्राओं को ऐसा लगेगा कि यह कक्षा वास्तव में उनके विषय शिक्षक के द्वारा ही संचालित है .यदि हम आगमेंटेड रियालिटी का 3D मॉडल बनाना सीख जाते हैं तथा इसका प्रयोग करना भी सीख जाते हैं तो यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतर और नई शुरुआत हो सकती है .संस्था के प्राचार्य रमा उमा निडि एवं अन्य शिक्षक , शिक्षिकाओं ने राकेश टंडन के इस कार्य के लिए उन्हें बधाई दी.



