गरियाबंद जिला के कलेक्टर‌ निलेश क्षीरसागर पहुंचे छुरा ब्लाक का ग्राम देवरी




छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

संपर्क-9009867006

गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी के गौठान का अवलोकन  किया गया। यहां उन्होंने महिला समूह के कार्यो का अवलोकन किया। गौठान में उनके द्वारा चलाए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली, कलेक्टर ने उनके द्वारा बनाए गए गोबर की दीए, मिट्टी का मोमबत्ती, चुकिया और वर्मी कंपोस्ट की सराहना की। उन्होंने लता वर्गीय सब्जियों के लिए बनाए गए मचान की भी सराहना की। महिला समूह की सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा आयजनित गतिविधि अंतर्गत गोबर उत्पाद एवं कृषि कार्यो की गतिविधि नियमित रूप से किया जा रहा है। ट्री गार्ड भी बनाया गया। जिसे बाजार में विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की जानकारी ली। बताया गया कि यहां 70 हजार 504 किलो गोबर की खरीदी की गई है। इस दौरान विकासखंड छुरा की सीईओ सुश्री रुचि शर्मा भी मौजूद थी। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !