एक सप्ताह में दूसरी बार मोती राम यादव का घर को जलाने कि कोशिश

 

छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

विगत 27 तारिख रात्रि को दादर गांव पुराना‌ निवासी मोती राम यादव का घर को असामाजिक तत्वों के द्वारा घर को जलाया गया था उस दिन उनका किस्मत कहां जाएं  मोती राम यादव का परिवार जलने से बच गया वहीं आज रात्रि को घटना का पुनरावृत्ति हो गई है फिर से 

इस बार घर का पिछे से झोपड़ीनुमा मकान को मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का‌ कोशिश किया गया है 

मोती राम यादव अनुसार सभी खाना  खाकर सो गए उनका बड़ा बेटा दिनेश यादव रात्रि में अपने घर में नहीं था मोती राम अपने मां और लड़की और लड़के साथ सोये थे अचानक आधा रात को पिछे से धूंआ निकलते हुए देखा जहां आग लग चुका था आनन फानन में पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाकर आग बुझाई गई इस तरह से एक सप्ताह में दूसरी बार मोती राम यादव का घर को मिट्टी तेल डालकर जलाने कि कोशिश किया गया है वहीं पूरा मामला को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि कोई


 मोती राम यादव का परिवार के पिछे पड़ा हुआ है ।

वहीं मोती राम यादव से चर्चा करने पर उसका चेहरा से भय स्पष्ट नजर आ रहा है बहुत डरते डरते काहा की मेरा परिवार खतरे में है कौन मेरे साथ ऐसा कर रहा है मेरा घर गांव के बाहरी सीमा पर है और ऐसे में मेरा बेटा बेटी कहीं भी आते जाते हैं ऐसे में उनका भी जान‌ को खतरा है जबकि मैं तो मुश्किल से मजदूरी करके अपना परिवार का पालन पोषण कर रहा हूं

वहीं राष्ट्रीय यादव संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ने मोती राम यादव का घर पहुंच कर पिड़ित परिजनों से मुलाकात किया और पुलिस प्रशासन से अपील किया है कि एक सप्ताह में दो बार मोती राम यादव का घर को जलाने का और उसका परिवार को मारने का कोशिश किया जा रहा है ऐसे व्यक्ति को पुलिस प्रशासन जल्द ही गिरफ्तार करके करवाई करे

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !