छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट
वन विभाग छुरा से मिली ताजा जानकारी अनुसार दो हाथियों का दल रात को जटियातोरा और भरुवामुड़ा का जंगल में स्थित पहाड़ी में रूके हुए हैं जहां वन विभाग छुरा के द्वारा हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं पर दोनों हाथी अभी भी पहाड़ पर है
वहीं बताना लाजिमी है कि कुछ दिनों पहले एक दंतैल हाथी ने भरूवामुडा में एक युवक को कुचल कर मार चुका है पुनः उसी जगह में हाथियों का आगमन से क्षेत्र वासियों में दहशत है लोग घरों में दुबके हुए हैं आवागमन भी बहुत जरूरी होने पर ही कर रहे हैं ।
वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक भट्ट अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद है और कर्मचारियों को नियमित रूप से आसपास का गांवों में मुनादी हेतु भेज रहे हैं और कोटवारों के माध्यम से सूचना भी दे दिए हैं

