गरियाबंद से थनेश्वर बंजर की रिपोर्ट
गरियाबंद/छुरा-- छःग: की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी में दर्शनार्थी को पीने की पानी की हों रही है किल्लत नल पांच महीने से बंद पड़ा है लाक डाउन खुलने के बाद पर्यटन स्थल घटारानी में माता की दर्शन के लिए श्रद्धालुगन पहुंच रहे हैं। पर्यटन स्थल घटारानी में दर्शनार्थी को पीने व खाना पकाने के लिए पानी नहीं मिलने से परेशान हैं यात्री गन दुकान वाले को बोलते हैं पीने के लिए पानी नहीं रखे हों तो क्यों खोलें हों दुकान तुमहारा समिति वाले कहा गये है पानी की समस्यायों से दुकान वाले भी परेशान हैं वह पीने के लिए पानी 8किलो मीटर अपने घर से ले जाते हैं।
पानी की समस्यायों के बारे में घटारानी व्यापार वासियों ने समिति वाले को अवगत करा चुके हैं फिर भी इस समस्या की ओर घटारानी समिति वाले ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं पांच माह से नल सुखा पड़ा है घटारानी में जिससे दर्शनार्थी और घटारानी व्यापार वासियों को पानी की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है व्यापार वासियों में सुन्दर गिरी गोस्वामी बलदव यादव मिथलेश विश्वा कर्मा मनी राम साहू पिलेशवर सेन ने बताया जब से लाक डाउन हुआ तब से नल बंद है।
इस इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए घटारानी विकास समिति के सचिव श्री परमेश्वर दिवान से छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ ने बात चीत की छःग:की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी में दर्शनार्थी और दुकान वालों को पिने की पानी की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है इस पर आपका क्या विचार है.
सचिव- परमेश्वर दिवान
– पानी की समस्यायों को जल्द ही हल कर लिया जाएगा जल्द ही बोर मशीन को सुधार कर नल चालु कर दिया जाएगा सबसे पहले हम नीचे वाले बोर को चालु करेंगे ।

