विधानसभा राजिम से नेहरू साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद/राजिम---ग्राम पंचायत श्यामनगर में मितानिन दिवस पर मितानिनों का सम्मान किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को सुगमता से जनद्वार तक पहुचाने वाले और सर्वसुलभ व्यवस्था बनाने में मितानिन बहनों ने सदैव समर्पण भाव से अपनी प्रतिबद्धता दर्शीई है। छत्तीसगढ़ की मितानिन कार्यक्रम की प्रेरणा से आज पूरे देश मे आशा बहने कार्यरत है।मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत श्यामनगर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के समर्पित मितानिन बहनो को शाल व श्री फल से सम्मानित किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू जी, सरपंच जी, व समस्त पंचायत बाडी उपस्थित थे।

