गरियाबंद-राजिम पुलिस की बड़ी कर्यवाही पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने धर दबोचा

 



छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के
रिपोर्ट : रामकुमार यादव
मो. 9009867006
ग्राम दुतकैया थाना राजिम में कल हुई थी घटना आरोपी पति राजाराम अपनी पत्नि की हत्या कर हो गया था फरार नाकेबंदी . सर्चिंग कर गरियाबंद पुलिस ने किया आरोपी को गिरुफ्तार । : - द05-11-2020  गुरुवार के सुबह करीब 10-00 बजे पायल साह अपने पति राजाराम साहू तया दो छोटे छोटे बेटीयो के साथ अपने घर ग्राम दुतकैया में थी । मृतिका पायल साहू के सास ससुर , देवर , अपने खेत के काटे हुए धान का बीड़ा उठाने सुबह से खेत गये थे , घर में आरोपी राजाराम साहू अपनी पत्नि पायल साहू से मामूली बातो पर आवेश में आकर धान कोठी कमरा में रखे लोहे का घन से सिर में प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया । दोनो बच्चीयो को घर से बाहर निकालकर घर में सांकल लगाकर मोटर सायकल में बैठाकर अपने खेत के तरफ जा रहे थे उसी समय राजाराम की मां भोजबाई रोककर बच्चीयो को साथ लिया , आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गया । आरोपी की मां भोजबाई घर पहुंचकर बहू पायल साहू को आवाज दी , जवाब नहीं मिलने पर घर के सभी कमरो को तलाश की इसकी बहू पायल साहू धान कोठी कमरा में चित लहुलुहान मरी पड़ी थी । पास पड़ोस के लोगो को बताकर थाना सूचना किये , मृतिका के पति राजाराम साहू द्वारा अपने पत्नी पायल साहू के उपर लोहे के घन से प्राणघातक वार कर हत्या किया है । थाना राजिम में मर्ग कायम कर अपराध क्र 211/2020 धारा 302 भादवि , कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर पुरे जिले में नाकाबंदी कर खोजबीन की गई । थाना प्रभारी फिंगेश्वर की टीम ने आरोपी को सूचना मिलने पर घेरबंदी कर पकड़ा । पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबडा के निर्देशानुसार , पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर , के मार्गदर्शन में -थाना राजिम में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर आज दिनांक 06-11-2020 के 11-30 बजे गिरुफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया | इस कार्य में थाना प्रभारी आर.के.साहू , सउनि . छबिल टांडेकर ,का विशेष योगदान रहा
 गिरफ्तार आरोपी : - राजाराम साहू पिता परदेशी राम साहू उम 28 वर्ष , ग्राम दुतकैया थाना राजिम ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !