शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर युमेन्द्र कश्यप ने गरियाबंद जिले में जवाहर नवोदय का गठन एवं विद्यालय स्थापित करने का किया मांग...

मकरध्वज प्रधान मैंनपुर (अमलीपदर )
मैनपुर....- युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद के जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने राज्य शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी को पत्र लिखकर गरियाबंद जिला में नवोदय विद्यालय का गठन एवं विद्यालय खोलने की मांग किए हैं। श्री कश्यप ने पत्र में लिखा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक जिला में जिले के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय का गठन किया जाता है, लेकिन गरियाबंद जिला बनने के बाद से लेकर आज तक जिला में जवाहर नवोदय का गठन नहीं किया गया है, और ना ही जिला में कोई नवोदय विद्यालय खोला गया है, 

ऐसे में यहां के छात्र छात्राओं को सैकड़ों मिलो दूर दूसरे जिलों के नवोदय विद्यालय में अध्ययन के लिए जाना पड़ रहा है, जिला में जवाहर नवोदय विद्यालय का गठन एवं विद्यालय स्थापित करने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है, शिक्षा मंत्री से आग्रह है कि गरियाबंद जिला में भी जवाहर नवोदय विद्यालय का गठन कर विद्यालय स्थापित किया जाए। ताकि जिले के प्रतिभावन छात्र छात्राओं को सैकड़ों मिलो दूर दूसरे जिलों के विद्यालयों पर अध्ययन करने जाना ना पड़े एवं अपने गरियाबंद जिला में स्थापित नवोदय विद्यालय में अध्ययन करने का लाभ मिल सकेगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !