छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
कोरबा/ करतला आज दिनांक 9 नवंबर 2020 को यह शक्ति साकार हुआ समुदाय के सहयोग से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तुमान विकासखंड करतला में सरस्वती माता भारत माता स्वामी विवेकानंद जी के मंदिर एवं 35x 25 फिट का भव्य रंगमंच निर्माण हेतु विद्यालय में भूमि पूजन किया गया तुमान एवं आसपास के जन समुदाय के सहयोग से उपरोक्त निर्माण कार्य कल से ही प्रारंभ हो जाएगा इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रमोद राठौड़ जी अनूप चंद्र जी अध्यक्ष शाला
विकास समिति बलराम वैष्णव सोमश्रीवास सरपंच उपसरपंच एवं गांव के गणमान्य नागरिक तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे प्राचार्य पुरुषोत्तम पटेल ने अपने उद्बोधन में कहां की इस विद्यालय में देश का भविष्य पलता है इसलिए विद्यालय में बच्चों की सुविधाओं के प्रति शासन के साथ साथ हम सब को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जन समुदाय के सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग के बिना विद्यालय एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है उन्होंने इन पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए जन समुदाय के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके सेवा भाव भी सराहना की कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार न ने किया संपूर्ण कार्यक्रम में


