दीपावली के विशेष अवसर पर डीएसपी रामगोपाल करियारे एवं बालको नगर टीआई राकेश मिश्रा द्वारा शहीदों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री जी के संदेश पत्र, फटाखे और मिठाईयाँ की गई भेंट

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
दीपावली के विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे और बालको नगर टीआई राकेश मिश्रा द्वारा देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले अमर जवान वीर शहीद- हवलदार अफजल अहमद खान, पिता- हाजी फैजल अहमद खान संजय नगर, वार्ड क्रमांक 08, ग्राम पंचायत दोन्द्रों, अमर शहीद वीर सपूत नंद लाल कौशल, पिता-हठारु राम कौशले ग्राम -बुंदेली चौकी-रजगामार के परिजन से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर मान मुख्यमंत्री जी के संदेश पत्र, फटाखे और मिठाईयाँ भेंट किया गया।

परिजन के व्यक्तिगत, पारिवारिक और किसी भी प्रकार की समस्याओं को तत्काल थाना, अनुविभाग और पुलिस मुख्यालय को अवगत कराने हेतु आग्रह किया गया ताकि शहीद परिवार के किसी भी परिजन को किसी भी प्रकार की समस्या हो हर स्तर पर तत्काल निराकृत किया जा सके।
इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय के संदेश पत्र भेंट करते हुए शहीद के परिजनों को दीपावली की विशेष हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं दिया गया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !