गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम को एन एस यू आई के युवा नेता पुनित ठाकुर ने दिया ग्राम मड़ेली आने का न्यौता

छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ रिपोर्टर-रामकुमार यादव

गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम से आज जिला पंचायत कार्यालय में छुरा अंचल के युवा नेता पुनित राम ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात किया और छुरा अंचल का‌ विभिन्न समस्याओें से अवगत कराया। और 23 तारिख मितानिन दिवस पर  ग्राम पंचायत मड़ेली आने का न्यौता दिया जिसे जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बहुत ही सहजता के साथ स्वीकार किया वहीं ग्राम पंचायत मड़ेली की सरपंच लक्ष्मी ठाकुर ने ग्राम पंचायत कि हो रहे  विकास कार्यों की भी जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष से साझा किया वही जरूरी कुछ कामों की मांग रखते  हुऐ  इसे पूरा करवाने का निवेदन किया जिसे पूर्ण करवाने हेतु पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया।
वहीं युवा नेता पुनित राम ठाकुर ने कहा कि
जिला पंचायत उपाध्यक्ष और बिन्द्रानवागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय नेताम जिस दिन से राजनीति की क्षेत्र में कदम रखा और अपने  कायॅ और व्यक्तित्व से गरियाबंद जिले के मेरे जैसे हजारों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत‌ बन गये है  कई युवा जो कभी राजनीति हो या समाजसेवा में आने के लिए सोचते थे वो अब स्वयं ही संजय नेताम से जुड़कर समाजसेवा और ‌राजनिति में आ रहे हैं जिस तरह से लोगों का और क्षेत्रवासियों की समस्यायों को निराकरण करवाने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम पूरी शक्ति से तन‌ मन धन से  लग जाते हैं वो हमें प्रेरणा देती है ।
और साथ ही साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा कि ऐसे युवा नेता संजय नेताम गरियाबंद जिला   के कोहिनूर  हीरा हैं और कांग्रेस पार्टी इन्हें तराशे और आने वाले छत्तीसगढ़ शासन का युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया जाए जिससे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा और गरियाबंद जिला को प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ सरकार में और ज्यादा मिले  वहीं देखा जाए तो अभी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कांग्रेस का भले ही विधायक न हो पर जितना भी विकास कार्यों में भागीदारी है वो संजय नेताम का है ये सिद्ध करता हैं कि संजय नेताम का जमीनी स्तर पर पकड़ बहुत मजबूत है।
वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम से मुलाकात करने हेतु सरपंच लक्ष्मी ठाकुर , युवा नेता पुनित राम ठाकुर और ग्राम मड़ेली के युवा नेता रूद्र कुमार नेताम भी मौजूद थे

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !