छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
कोरबा / बालकों - सूचनाके आधार पर बालकों क्षेत्र के लालघाट चेकपोसट नहर किनारे में कुछ जुआरियो तास पत्ती से रूपये अपनी पैसो को दावपर लगाकर जुआ खेल रहे थे। वही सूचना पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के अगुवाई पर उप निरीक्षक पूरन सिंह बघेल द्वारा हमराह स्टाप के साथ मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर रेड की कार्यवाही किया गया । उक्त रेड कार्यवाही में जुआरियो के कब्जे से 4700 रूपये नगदी रकम के साथ 52 पत्ती तास मिला, जिनके विरूद्ध जुआ एक्ट तथा प्रतिबंधातमक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है । जिसमें आरोपी कृदणा दास पिता तुलसीदास निवासी चेक पोस्ट खान मोहल्ला , दयाल लाल पिता मलेच राम खड़िया निवासी नेहरू नगर , चंद्रिका प्रसाद पिता जवाहिल निवासी लालघाट , नितिन मिश्रा पिता चंद्र किशोर मिश्रा निवासी लालघाट , संतोष चौहान पिता आनंद राम चौहान , सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

