मैंनपुर (अमलीपदर)मकरध्वज प्रधान
मैंनपुर-मैनपुर जनपद मुख्यालय के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फरसरा में रबिराम की नीजी जमीन पर डबरी निर्माण में अनियमितताएं पाई गई है,जहाँ रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मास्टररोल तैयार कर राशि आहरन कर लिया गया है,जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कि गई है लेकिन अभी तक अधिकारीयो की ध्यान आकृष्ट नही है,
मजदूरों की 1से 6 जून तक बिना काम करवाये मजदूरों के घर-घर जाकर अगुठा लगवाये रोजगार सहायक व राशि को आहरन कर लिया है जिसकी शिकायत 18 ग्रामीणों द्वारा जनपद मुख्यालय मैंनपुर सीओ को लिखित रुप दि है,इस मामले में मैनपुर सीओ नरसिह ध्रुव कहा कि मामला की सम्पुर्ण जांच होगी और जो कोई भी दोषी पाये जायेंगे उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।


