जनपद पंचायत छुरा सदस्य थानेश्वर कंवर द्वारा हरित क्रांति योजना अंतर्गत किसानों को बीज का वितरण


छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

रिपोर्ट- रामकुमार यादव 9009867006

जनपद सदस्य  थानेश्वर कंवर ने रबी फसलों के लिए बीज वितरण किया।

ग्राम मुढ़ीपानी में अपने क्षेत्र के किसानों भाईयों को रबी फसल के लिए कृषि विभाग छुरा के द्वारा संचालित दलहन तिलहन बीजों का जनपद सदस्य थानेश्वर कंवर द्वारा वितरण किया गया। कृषकों को रबी में अधिक से अधिक दलहन तिलहन फसलों को लगाने को कहा गया ताकि मद्रा की उर्वरा शक्ति बना रहे तथा कम पानी तथा कम लागत में कृषक अधिक उत्पादन ले सकें। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री संजय बघेल के द्वारा कृषकों को रबी में ली जाने वाली फसलों की लगने की वैज्ञानिक विधि बताया गया एवं खरीफ फसल कटाई उपरांत बचें फसल अवशेष को न जलाने तथा इस अवशेष को खेतों में ही सड़ाकर खाद बनाने की विधि बतलाया गया। कृषकों को हरित क्रांति विस्तार योजना अंतर्गत गेहूं TRFA एवं NFSM योजना अंतर्गत मसूर, चना,अलसी एवं सरसों बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। 

बीज वितरण वितरण कार्यक्रम में कृष्णा गुप्ता उपसरपंच मुढ़ीपानी,विक्की नेताम उपसरपंच रुवाड़,ग्राम पटेल बृजलाल कंवर,रसेला लेम्पश अध्यक्ष जयराम कंवर कृषि मित्र पुनिता राम ध्रुव, लाभ लेने वाले कृषक सुमार सिंह,बेनुराम, रामलाल साहू,शोभाराम,सुकालू राम,पदुम निषाद,गमसिंग, मनीराम, रामाधार निषाद,सुकबाई, सियाराम, जयदीन, रेवाराम, तुलसी राम, एकनाथ निषाद, मोहन दीवान, नारायण सिंह, हेम सिंह, बृजलाल,उमेंन्द,इंद्र,धरम सिंह, बालेश्वर, दिलेश्वर,टीकम निषाद, सहित अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हुए।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !