आमलीपदर थाना क्षेत्र से सालभर से लापता नाबालिग लड़की ओडिशा से बरामद , एक आरोपी गिरफ्तार

छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

जिले के अमलीपदर थानाक्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़की को ओडिसा के नवरंगपुर जिले से बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

परिजनों ने 19 नवंबर 2019 को नाबालिग के लापता होने की शिकायत अमलीपदर थाना में दर्ज कराई थी। उसके बाद से पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी। परिजनों ने अपनी शिकायत में पड़ोसी आंनद के गायब होने की जानकारी भी पुलिस को दी थी। पुलिस ने संदेही आंनद दास के खिलाफ भादवि की धारा 62/2019 धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर जांच शुरू की थी।

आरोपी के कब्जे से मिली नाबालिग
पुलिस के मुताबिक शुरू से ही शक के आधार पर आंनद की भी पता तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ओडिसा के नवरंगपुर जिले में आंनद के मोबाइल का लोकेशन पुलिस को मिला, उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आनन्द को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने नाबालिग को भगाने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।

शादी का झांसा देकर किया अगुवा
महिला पुलिस को दिए ब्यान में नाबालिग ने बताया कि आरोपी आंनद उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया था। उसे ओडिसा लेकर जाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

आरोपी जेल दाखिल
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 366, 376(2)ढ़ भादवि 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !