गरियाबंद जिले में पत्नी की हत्या कर पति ने भी लगाई फांसी

 

छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

जिले के पंडरीपानी गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है. यहां आपसी विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद भी फांसी लगाकर खुदख़ुशी कर लिया. इसके बाद गांव के पूर्व और वर्तमान सरपंचों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


प्राप्त जानकारी के अनिसार, हत्या कर फांसी पर झूलने वाले व्यक्ति का नाम देव दयाल सोरी है. पारिवारिक विवाद में उसने अपनी पत्नी राजकुमारी सोरी को ही मौत के घाट उतार दिया. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था. इस पर गांव वालों ने भी उन्हें समझाइश दी थी, लेकिन दोनों के बीच कोई सुलह नहीं हो पाया।


पति की लाश गांव के नजदीक एक पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई मिली. ग्रामीणों का कहना है कि पति पत्नी में पहले भी झगड़ा हुआ करता था आज पति ने पत्नी की हत्या कर स्वयं भी फांसी लगाने की आशंका है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !