कोरबा : बूंदाबांदी के बीच महाधरना शुरू.. भारी संख्या में शामिल होने आ रहे लोग

*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
कोरबा : किसान आंदोलन के समर्थन में आज विभिन्न श्रमिक संगठनों और राजनीतिक दलो का महाधरना घंटाघर में प्रारम्भ हो गई है। इस धरने मे भारी संख्या में मजदूर, किसान, नौजवान और विद्यार्थी शामिल हो रहे है। यह महाधरना कृषि कानून वापस लेने मांग को लेकर आयोजित किया गया है। धरना शाम 4 बजे समाप्त होगी।

केंद्र सरकार की कृषि कानून के विरोध में देशव्यापी धरना प्रदर्शन सोमवार को शुरू किया गया है। इस कड़ी में आज आंदोलन के समर्थन में विभिन्न श्रमिक संगठन, राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ता के पदाधिकारी घंटाघर में महाधरना में शामिल हो रहे है। बूंदाबांदी के बीच भारी सख्या में लोग मांग को लेकर धरने में बैठे है।इस सम्बन्ध में एटक के प्रांतीय महासचिव हरिनाथ सिंह ने बताया कि धरना शुरू हो गई है। इस धरने में लोग दोपहर 12 बजे तक शामिल होंगे। फिलहाल धरना शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ में यह आंदोलन शुरू किया गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव प्रशांत झा ने बताया कि किसान संगठनों की हड़ताल के समर्थन में आज महाधरना का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व में भी कुसमुंडा में चक्का जाम आंदोलन किया जा चुका है इसी कड़ी में आज महाधरना का आयोजन किया गया है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !