कोरबा : हाथियों का उत्पात बढ़ा.. फिर एक एक अन्य ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

 


*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
कोरबा : बीती रात उत्पाती दंतैल हाथी ने घर के भीतर सो रहे एक वृद्ध को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है, इस तरह से हाथियों ने एक हफ्ते के भीतर चार ग्रामीणों की जान ले ली है। इससे ग्रामीणों में खासा नाराजगी है।

बताया जाता है कि कटघोरा वनमंडल के ग्राम पंचायत हरदेवा के घुटरापारा निवासी बुधराम पिता खूबलाल उम्र 62 वर्ष को हाथियों ने कुचलकर मार दिया है। वनविभाग के अमला मौके पर पहुंचे जिन्हे ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। बताया जाता है कि एक हफ्ते के भीतर हाथियों ने 4 लोगो की कुचलकर मौत के घात उतार दिया है।ताजा घटना के मुताबिक़ बुधराम घर से खाना खाकर एक कच्चे मकान में सो रहा था इसी दरमियान दो हाथी जिसमे एक दंतैल भी शामिल था, दंतैल ने सो रहे बुधराम को अपने सूंड से उठाकर पटक दिया उसके बाद अपने पैर से कुचल दिया। इससे बुधराम की मौत हो गई है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया है कि वनमंडल कटघोरा के अंतर्गत हाथियों ने तीन ग्रामीणों की जान ली है जबकि वनमंडल कोरबा के अंतर्गत ग्राम बड़गांव में हाथी ने एक वृद्धा को मौत के घाट के उतार दिया था। चारो घटना प्रस्तावित लेमरू रिजर्व एलिफेंट इलाके में हुई है। राज्य सरकार ने लेमरू रिजर्व एलिफैंट बनाने का निर्णय ले चुकी है लेकिन अभी तक लेमरू रिजर्व एलिफैंट का निर्माण की शुरुआत भी नहीं हो पाई है। इस बीच हाथियों का उत्पात अचानक बढ़ गई है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !