छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के पास क्षेत्र के किसानों के द्वारा अपनी समस्या लेकर पहुंचे और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के पंजीयन में त्रुटि हुआ है जिसमें कई किसान का रकबा कम कर दिया गया है तो कई किसानों का पंजीयन छोड़ दिया गया है और कई किसान त्रुटि सुधार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस समस्या से रोहित साहू को अवगत कराया तत्पश्चात साहू जी द्वारा सभी किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार ओ.पी. वर्मा एवं नायाब तहसीलदार अंकुर रात्रे को सभी किसानों के समस्या से अवगत कराते हुए सभी किसानों की समस्याओं को त्वरित कार्रवाई के लिए आग्रह किया। तहसीलदार द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए साहू को 15 दिवस के अंदर निराकरण करने का आश्वस्त किया। रोहित साहू ने सभी किसानों से आग्रह किया कि अपने उपार्जन केंद्र में जाकर अपने रकबा को देखकर किसी भी प्रकार का समस्या हो तो तत्काल तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील किया। मुलाकात करने वाले किसान तुकेश साहू, ईश्वर साहू तर्रा, नारायण किरवाई, मदन साहू, झाड़ू, लोकेश्वर, दिलीप साहू, केशव साहू, प्रीतम, जेठू साहू, गोवर्धन साहू, मोहन साहू देवरी, जनक, प्रवीण, राजकुमार परसदा जोशी, रामू लफंदी, सालिक साहू पिपरछेड़ी, सुदन साहू सेम्हरतरा एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे।



