गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/फिंगेश्वर--ब्लाक मुख्यालय फिंगेश्वर से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत चैतरा में मुरूम का अवैध उत्खनन कार्य जोरो से चल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ो ट्रिप मुरम परिवहन किया जा रहा है। मुरूम को फिंगेश्वर नहर से पतोरा तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है । ग्राम चैतरा में स्थित मुरूम खदान में मुरूम खुदाई के लिए विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से परमिशन नहीं है ।उसके बावजूद भी दिनदहाड़े मुरूम खुदाई कर अवैध परिवहन किया जा रहा है ।इस मामले को लेकर स्थानीय तहसीलदार फिंगेश्वर प्रेमु लाल साहू को सूचना करने के बावजूद भी मोके पर नहीं पहुंचे।
पुनः बार् बार सूचना देने पर नजरअंदाज किया गया मामले की जानकारी खनिज विभाग को दिया गया लेकिन सूचना देने के घंटों बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनियो को देने के बावजूद भी जब किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो इसकी जानकारी जिला कलेक्टर साहब को भी दिया गया।जिस पर उन्होंने मामले पर कार्रवाई करने की बात कही । खनिज विभाग जब तक आते तब तक पूरे हाइवा गाड़ी को भगा दिया जाता । खनिज विभाग ने एक माउंट चैन गाड़ी को जब्त कर सील कर उसी जगह रखा है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अवैध उत्खनन पर रोक लगाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है उसके बावजूद भी ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े मुरूम का अवैध खनन होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होना लाजमी है ।इस पूरे मामले में विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता प्रशासन की सह पर मुरूम के अवैध खनन का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है अब देखना यह होगा खबर के बाद प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि क्या गतिविधि करते है। वही मुरूम अवैध खनन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से मुरूम के अवैध कार्यों में संलिप्त ठेकेदारों के हौसले बुलंद है

