छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
संपर्क सूत्र-9009867006
केन्द्र सरकार कि कृषि नीति में बदलाव लाने और इस बिल का विरोध में इन दिनों किसानों ने आंदोलन छेड़ा है किसान आंदोलन आगाज़ पंजाब प्रदेश से शूरू हुई थी यह आंदोलन ने अब व्यापक रूप लेना चालू कर दिया इसी कड़ी में आज भारत देश के विभिन्न किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान और ऐलान किया था जिसका समर्थन संसद में बैठे विपक्षी दलों ने भी किया
किसानों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी समर्थन दिया और छत्तीसगढ़ बंद करने का निर्णय लिया है
वहीं गरियाबंद जिला अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय को बंद करने के लिए किसान संगठनों और विपक्षी दलों के नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और छुरा क्षेत्र में किसान संगठन एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने भी पूर्ण समर्थन देते हुए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों को बंद करवाकर समर्थन देने का अपील कर रहे हैं
बंद का असर नगर पंचायत छुरा में भी देखने को मिला छुरा नगर पंचायत क्षेत्र में एमरजेंसी सेवा को छोड़कर पूर्णतः बंद रहा
देखा जाए तो किसानों द्वारा बुलाया गया बंद छुरा क्षेत्र में सफल रहा



