छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
संपर्क सूत्र-9009867006
गरियाबंद जिला पंचायत के सदस्यों ने आज जिला पंचायत कक्ष में नवनियुक्त जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्र कांत वमाॅ का गरियाबंद जिला में स्वागत किया सौजन्य मुलाकात करने वालों सदस्यों में श्रीमती केशरी ध्रुव,
श्री रोहित साहू, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम , ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यथासंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
बताना लाजिमी है कि जब से ज़िला गरियाबंद अस्तित्व में आया है यहां वो विकास कार्यों में तेजी नहीं आ पाया जिसकी संभावना जताई जा रही थी पर इस बार जिला पंचायत में जमीनी स्तर पर पंचायत प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र की समस्याओं को सुनने और सुलझाने वाले जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर जिला पंचायत गये जिससे क्षेत्र के लोगों को जिला पंचायत सदस्यों से अपेक्षाएं बढ़ गई है और आमजनमानस का यही अपेक्षा को पूर्ण करने और समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार जिला पंचायत सदस्य गण गरियाबंद से लेकर राजधानी जाकर मुख्यमंत्री ,मंत्री गण के समक्ष अपने क्षेत्र कि छोटी -बड़ी समस्याओं को रख रहे और निराकरण का मांग कर रहे हैं पर देखा जाए तो जिला पंचायत सदस्यों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है हालांकि क्षेत्र की अनगिणत छोटी छोटी समस्याओं को अपने सूझ बूझ से जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर जिला पंचायत सदस्य निराकरण करवा रहे हैं जिसका कायल ग्रामीण जन एवं उच्च पदों पर आसीन जनप्रतिनिधि भी है

