कोरबा : आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित पाली ब्लाक के अंतर्गत नवीन धान उपार्जन केंद्र नोनबिर्रा में शुभारंभ किया गया


नवीन धान उपार्जन केंद्र नोनबिर्रा का शुभारंभ आदिवासी प्राधिकरण उपाध्यक्ष राज्य मंत्री एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी के द्वारा किया गया

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट

कोरबा(पाली):-आदिवासी सेवा सहकारी समिति विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ जिसमें 8 ग्राम शामिल किया गया है, ग्राम नोनबिर्रा,उड़ता,पुटा,रतिजा,तिवरता,लिटियाखार,पखनापारा,  छीन्दपानी, के किसानों को अपनी धान बिक्री करने के लिए 15 से 20 किलोमीटर तय कर हरदीबाजार धान खरीदी केंद्र जाना पड़ रहा था, क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि भैयाराम यादव जी के द्वारा किसानों की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक, आदिवासी प्राधिकरण उपाध्यक्ष राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर जी से धान उपार्जन केंद्र खोलने की बात कही गई थी,जो कि किसानों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक के द्वार 1 दिसंबर को धान खरीदी केंद्र के तहत धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया गया साथ ही उपार्जन केंद्र में भवन निर्माण हेतु पंचायत के द्वारा मांग की गई थी इसके लिए भी दस लाख रुपए देने की घोषणा किया गया, धान उपार्जन केंद्र के प्रथम किसान ग्राम उड़ता से पहुंचे गौकरण सिंह के द्वारा 18 क्विंटल धान बेच कर उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया गया इस दौरान उपस्थित उपार्जन केंद्र की ओर से प्राधिकृत अधिकारी यस डी पांडे एवं पर्यवेक्षक डाकेश्वर प्रसाद तिवारी एवं विधायक पुरुषोत्तम कंवर जिला पंचायत सदस्य सभापति प्रेम चंद पटेल गजराज सिंह कंवर अनूप सूचित जनजाति जिलाध्यक्ष वह सरपंच संघ अध्यक्ष कटघोरा रामशरण कवर ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला विधायक प्रतिनिधि भैया राम यादव रमेश सहित राम कुमार श्रीवास पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा रघुराज सिंह उईके,दिलाराम नेताम,कुमार सिंह कंवर, सहित क्षेत्र के सरपंच जनपद सदस्य वाह किसान भाइयों के साथ मिलकर ग्राम सरपंच प्रेमलाल कंवर के समक्ष धान खरीदी से पहले रिबन काटकर मां सरस्वती जी के पूजा अर्चना कर रिबन काटकर किसान को फूल माला पहनाकर धान खरीदी किया गया इस दौरान क्षेत्र के आश्रित ग्राम के नागरिक किसान उपस्थित रहे और किसानों में बड़ी हर्ष व्याप्त हुई कि अब किसानों को ज्यादा दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी नजदीक में ही उपार्जन केंद्र खुल गया है इसके लिए क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद दिए

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !