छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
सेवा सहकारी समिति के पुनर्गठन में धान उपार्जन केन्द्र तिलकेजा को पूर्ण रूप से *आदिम जाति सेवा सहकारी समिति* बनाने पश्चात प्रथम धान खरीदी के शुभारंभ पर माननीय विधायक महोदय श्री ननकी राम कंवर जी के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व विधायक माननीय श्यामलाल कंवर जी की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा फलदार पौधे रोपित कर किया गया। तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ तराजू का पूजन कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। गांव के वरिष्ठ श्री राम मनोहर सोनी जी ने किसानों को पूर्व में हो रही समस्या तथा अब अलग से सेवा सहकारी समिति तिल्केजा में बन जाने से होने वाले फायदे के बारे में बताया। तत्पश्चात पूर्व विधायक श्री श्यामलाल कंवर जी द्वारा अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार के किए गए वादे एवं योजनाओं के बारे में बताया गया।
माननीय विधायक महोदय जी ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार के 2500/ प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने सम्बन्धित वादे तथा कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ता, वृद्धा पेंशन, शराबबंदी संबंधित वादाखिलाफी से किसानों को अवगत कराया तथा किसानों के हित की बात सरकार के समक्ष रखने की बात कही। किसानों के द्वारा माननीय विधायक महोदय को मंडी में धान बेचने संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे अपने घर के मवेशियों को खिलाने वाले पैरा को गोठान में देने के बाद ही उत्पादन प्रमाण पत्र पटवारी द्वारा देने की बात से अवगत कराने पर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची कलेक्टर महोदया से चर्चा उपरांत कलेक्टर महोदया ने इस समस्या का निराकरण करते हुए कही कि अपने मवेशियों को खिलाने के अतिरिक्त पैरा को स्वेच्छा से गोठान में दान करने हेतु किसानों को आश्वस्त किया। इस तरह विधायक महोदय जी द्वारा किसानों कि समस्या का त्वरित निराकरण कलेक्टर महोदया जी द्वारा हुआ तत्पश्चात गोदाम का निरीक्षण एवं बारदाना की उपलब्धता, धान खरीदी की टोकन की जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण उंराव, पूर्व उपाध्यक्ष मनोरमा सोनी, जनपद सदस्य शकुंतला कैवर्त, उपसरपंच सुकृता कश्यप, भाकुलाल शांडे, लखन साव, राघवेंद्र भोसले, राम मनोहर सोनी, शोभाराम कश्यप, महेश्वर कश्यप,शुभम हलवाई, नितिन बघेल, बजरंग, गजेंद्र वैष्णव, शैलेंद्र यादव, रविंद्र सोनी, मनीष यादव, दिलीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल, परसराम, रविशंकर सहित किसान बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन साव तथा शैलेन्द्र यादव पंच द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

