कोरबा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव को अनेकों मंच से मिला सम्मान

 


छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट 

कोरबा :- कटघोरा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर अनेको मंच से प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया है श्रीमती श्रीवास्तव अध्यापन क्षेत्र में भी अपना अच्छा प्रभाव बना चुकी है जिससे विद्यार्थियों का रिजल्ट शत प्रतिशत प्राप्त हो रहा है स्कूल सहित ऑनलाइन कार्यक्रम में मंच संचालन करती आ रही है, वर्तमान में शैक्षिक आगाज़ टीम में जिले के मोटीवेटर का पद संभाल रहीं है अध्यापन के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी काफी प्रतिभा है जो समाज में एक नये संदेश को फैला रही है शिक्षण के अतिरिक्त विविध क्षेत्र में प्रतिभा रखने वालो को मंच प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर बहुआयामी संस्था शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2020 क्षेत्र में प्रतियोगिता आयोजित कि जाती है 


इन प्रतियोगिता में बच्चो को भेजने में श्रीमती श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही है हर प्रतियोगिता के लिए हिस्सा लेने का जज्बा दिलाने वाली इस महिला शिक्षिका का सम्मान किया जाना कोई अतिसंयुक्ति नही होगी श्रीमती श्रीवास्तव केवल बच्चो को शिक्षा ही नही देती बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाने का काम भी बखूबी करती आ रही है उनके इन्ही व्यवहार के कारण श्रीमती श्रीवास्तव न केवल बच्चो में बल्कि स्कूल के स्टाफ में भी अलग पहचान बना चुकी है गीत संगीत हो या फिर कोई क्विज प्रतियोगिता उनके लिए हर प्रतियोगिता एक नया ही सिख छोड़ जाती है अपने खुले व्यवहार के कारण ही बच्चे मैडम से अपने हर छोटी बड़ी समस्या को लेकर जाने से नही कतराते है ऐसा कोई भी विषय नही जिसमे श्रीमति श्रीवास्तव को पारंगत हाशिल ना हो उनके इसी सरल सहज मृदु भासी व्यवहार व उनकी प्रतिभा के कारण ही हर मंच में उन्हें सम्मानित किया गया है श्रीमती श्रीवास्तव का कहना है कि कोई भी प्रतियोगिता क्यो ना हो अगर लगन व सच्ची मेहनत से दिया जाय तो कोई भी सफल हो सकता है शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक विशिष्ट सेवा सम्मान, शिक्षक काव्यधारा,ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता,स्थापना दिवस समारोह,हिंदी दिवस समारोह,तीज महोत्सव,प्रतिभा खोज समिति सुतर्रा कटघोरा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता दीपावली रंगोली प्रतियोगिता एकादशी देव उठनी स्पेशल प्रतियोगिता हमर संस्कृति छत्तीसगढ़ हाना (कहावत)प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व लायंस क्लब कटघोरा छुरी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, अखिल भारतीय ई-पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता,वक्त मंच द्वारा आयोजित कलमकार सम्मान, अनेकों मंच के द्वारा सम्मानित हुई है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !