सिरली में हुआ मितानीन दिवस सरपंच ने किया सम्मानित

 



छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट हरदीबाजार -: पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरली में मितानिन दिवस मनाया गया । मितानिनों को सरपंच सेवकराम मरावी द्वारा साड़ी व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । सरपंच ने मितानिनों को स्वास्थ्य के प्रति किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उनके सामाजिक कार्य की सराहना की । उन्होंने ने कहा कि कोरोनाकाल में लाकडाउन के समय जब लोग घरों से निकलने में डर रहे थे तब मितानिनों ने कोरोना वारियर्स की भूमिका जिस तरह निभाई उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है । इस अवसर पर जनपद सदस्य चंद्रपाल पटेल, उपसरपंच सुकालु राम पटेल , सचिव संतोष सोनवानी,शिक्षक राधेश्याम पटेल, मनीराम पटेल, सम्पतवीर , सुखदेव कैवर्त, बीरसिंह पटेल, रामकृष्ण, राजकुमार, जनकूराम, बिसाहूराम , नारायण पटेल, बिरबल पटेल, गौरीशंकर, यशवंत साहू ,डॉक्टर नेहा साहू ,मितानिन प्रशिक्षका उमा यादव, मितानिन जलवती पटेल, दिलेश्वरी पटेल, जमुना नेताम, रामकुंवर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !