कबड्ड़ी का खेल हमारी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार जैसे है - जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव


 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर_रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006



छत्तीसगढ़ शासन को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभा को निखारे



ग्राम रानीपरतेवा में ग्रामवासियों का सहयोग से जय मां शीतला नवयुवक समिति ने रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन रखा  था जिसमें क्षेत्र सहित आस पास से आये हुए टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला  ग्राम खुड़ियाडीह और
ग्राम -पटेवा  के मध्य खेला गया
जिसमें फाइनल ग्राम खुड़ियाडीह  की टीम विजयी रही।
 प्रतियोगिता का  प्रथम पुरस्कार 7,001 रुपए एवं शिल्ड रखा गया था जिसे आयोजक समिति को  पहृलाद यदु छुरा जनपद पंचायत सभापति एवं सरपंच ग्राम पंचायत रानीपरतेवा केशरी हेमलाल नेताम द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया था ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर  ग्राम -खुड़ियाडीह को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने अपने करकमलों से प्रदान किया ,
 द्वितीय पुरस्कार4001रूपये ,
 तृतीय पुरस्कार3001रूपये, चतुर्थ पुरुस्कार 2001एवं शिल्ड  आयोजक समिति द्वारा रखा गया था प्रतियोगिता में प्रथम ग्राम खुड़ियाडीह जिला गरियाबंद, दिव्तीय ग्राम पटेवा, तृतीय ग्राम- रसेला जिला गरियाबंद,
चतुर्थ खुड़ियाडीह तरियापारा
रहे जिन्हें कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने इनामी राशि और शिल्ड से सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता का समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में   मुख्य अतिथि क्षेत्रीय   जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी ध्रुव , अध्यक्षता पहृलाद यदु सभापति छुरा जनपद पंचायत,
विशेष अतिथि ग्राम पंचायत रानीपरतेवा सरपंच केशरी हेमलाल नेताम,
अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरा पीलूराम यादव,
पुष्पा ध्रुव महिला कांग्रेस अध्यक्ष छुरा ब्लाक,
साधुराम निषाद ग्राम पटेल रानीपरतेवा,  अतिथि थे अतिथियों का स्वागत बाजे-गाजे एवं रंग गुलाल  के साथ समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने किया ।
कबड्डी प्रतियोगिता का समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को   संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने कहा कि कबड्डी का खेल छत्तीसगढ़ में सबसे पुराने खेल में से एक है ग्रामीण अंचल में यह खेल  हमारे गांवों में पारंपरिक त्यौहार और उत्सव जैसा  माहौल बना देता है सभी उम्र के लोग कबड्ड़ी का आनंद लेते हैं कबड्डी से आज राष्ट्रीय स्तर में हमारे देश ने बहुत सारे पदक, मैडल जिते है ।
  ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों में प्रतिभा है पर जरूरी है प्रतिभा निखारने का और आगे लाने का इस ओर छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन को चाहिए कि गांवों के लिए विशेष कार्यक्रम बनाए और मंच प्रदान करे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना से शामिल होने चाहिए जिससे इस खेल का गरिमा बनी रहे
और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दिए।
कबड्ड़ी प्रतियोगिता का समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे पहृलाद यदु सभापति जनपद पंचायत छुरा, एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलू राम यादव, सरपंच ग्राम पंचायत रानीपरतेवा केशरी हेमलाल नेताम का  ओजस्वी संबोधन से सभी खिलाड़ियों उत्साहित नजर आए
प्रतियोगिता में अपने खेल से आकर्षक प्रस्तुति देने वालों खिलाड़ियों को अतिथियों ने शील्ड,मेडल, पुरूस्कार से सम्मानित किया‌।
दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए
आयोजक समिति के अध्यक्ष‌ हरिचंद निषाद, उपाध्यक्ष पिलसिंग सेन, सचिव पुनित यादव,,एवं जय मां शीतला नवयुवक कबड्डी दल के सदस्यों में कप्तान हरिचंद निषाद, उपकप्तान दुलेश निषाद  कुमार, अन्य सदस्यों में तोलूराम यादव,तिलक राम, गोपाल निषाद, पुनित यादव,पुनेश मरकाम, राकेश मरकाम, होरी लाल निषाद, उमेश निषाद, तेजराम यादव, महेंद्र निषाद, कोमल निषाद,थनवार निषाद,टीकेश्वर निषाद, देवशरण दीवान, विक्रम निषाद,टंकेश्वर दीवान, द्वारिका यदु, संतु राम साहू, रामकुमार निषाद अपना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लेने  क्षेत्र वासियों, भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !