जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने किया ग्राम पंचायत द्वारतरा में देवगुड़ी का किया गया भूमिपूजन

 

छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006



गांवों का विकास कार्यों का गांव का विकास हेतु  समय सीमा  में स्वीकृति मिलना बहुत जरूरी



ग्राम पंचायत द्वारतरा  में देवगुड़ी का भूमिपूजन किया गया द्वारतरा का आश्रित ग्राम करचाली, एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय ग्राम  में नारियल‌ फोड़कर एवं कुदाली चलाकर विधिवत इस कायॅ का भूमिपूजन किया गया ।
 इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव  अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच तारणी ध्रुव,
विशेष अतिथि जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति पहृलाद यदु,छुरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष पीलू राम यादव,मोहन ठाकुर थे
मुख्य अतिथि का स्वागत ग्रामीणों ने सरपंच तारणी ध्रुव के नेतृत्व में रंग गुलाल से किया।
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को ‌स्वागत एवं सम्मान श्रीफल,शाल भेंटकर किया गया
वहीं कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ का संस्कृति गांवों में बसता है और संस्कृति को बढ़ावा देना और बचाना हम सभी का कर्तव्य है गांवों में पुरातनकाल काल से परंपरा अनुसार देवी देवता का पूजना अर्चन किया जाता है और  जहां हमारा आस्था जुड़ी है उस को हम घर जैसा पवित्र मानते हैं आज देवगुड़ी का भूमिपूजन और यह कार्य भी हमारी संस्कृति के लिए जरूरी है वहीं देखा जाए तो आज ग्राम पंचायत में जमीनी स्तर पर देखा जाए तो ऐसे बहुत सारे कार्य है जिसकी जरूरत है और इसके लिए ग्रामीण जन  ग्राम सभा में रखते और  आवेदन के माध्यम से हमारे पास आते हैं जिसे सरपंच हो जिला पंचायत सदस्य शासन प्रशासन को अवगत कराते हैं पर देखा जाए तो ऐसे कार्य को समय सीमा पर स्वीकृत नहीं मिलता जिससे ग्रामीण जनों को मिलने वाली लाभ नहीं मिल पाता है ऐसे में मेरी कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों का काम और पंचायतों का काम स्वीकृत हो और इस संबंध में मंत्री,विधायक, सांसद, से अनुसंशा के लिए प्रयास करती हूं ।
कार्यक्रम में ग्रामीण जन‌‌ उपस्थित रहे


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !