शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस में पहुंचे जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी ने बहुत जल्द समाज के भवन बनने की बात कही।

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़


मुख्यालय मैनपुर से लगभग 20 किलोमीटर कन्हारपारा शोभा में 09 और 10 दिसम्बर आज गुरूवार को शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन राजापडाव गौरगांव क्षेत्र के सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया,


इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 65 ग्रामों कें 10 हजार से ज्यादा आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के पे्रणता एंव छत्तीसगढ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद वीर नारायण सिंह की छायाचित्र की पूजा अर्चना व देवी देवताओं की आदिवासी रिति रिवाज से पूजा अर्चना कर किया गया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, जनपद सदस्य घनश्याम मरकाम, ग्राम पंचायत कोकडी के सरपंच सखाराम मरकाम, ग्राम पंचायत गौरगांव के सरपंच भानबाई नेताम, ग्राम पंचायत अडगडी के सरपंच कृष्ण नेताम, ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील मरकाम, ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच रमुला मरकाम, गरहाडीह के सरपंच कला बाई नेताम, भुतबेडा के सरपंच अजय नेताम, इतवारी राम नेताम, रामबाई नेताम ,रूपसिहं मरकाम, दीनांचद मरकाम, निरजंन नेताम, रामचन्द परदे, जागेश्वरी नेताम, सुकोबाई मरकाम, जमुना बाई धुर्वा, खेमीन बाई ध्रुव, दलसुराम मरकाम, दैनिक राम मंडावी, फरसुराम नेताम, पनकीन बाई मरकाम, चैतुराम मंडावी, गौकरण ध्रुर्वा, मानसिंह मरकाम, मयाराम नेताम, चैनसिंह नेताम, बुधराम मरकाम, श्रीराम ध्रुव, बसदीराम नेताम, सुकन्द्र मरकाम, शिकारीराम मरकाम, धन्नुराम मरकाम, रामेश्वर मरकाम, धनसिंह नेगी, सहित क्षेत्र के वरिष्ठ मुखिया सियान उपस्थित थे।


शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर लगभग 10 हजार आदिवासी समाज के लोगो के द्वारा तीर, धनुष, कुल्हाड़ी, फरसा अपना पराम्परिक हथियार लेकर विशाल जुलूस निकाल आदिवासी समाज के लोगो ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया और रैली के दौरान आदिवासी समाज द्वारा एक तीर, एक कमान सारे आदिवासी एक समान, आदिवासी एकता जिन्दाबाद, वीर नारायण सिंह अमर रहे जैसे गगन भेदी नारे लगाये गये,

आयोजित हजारो की जनसभा को संबोधित करते हूए जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने कहा छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीब लचार जनता के लिए अंग्रेजो से लडाई लडी और वीर नारायण सिंह भारत माता के सच्चे सपूत थे आज हजारो आदिवासी समाज के लोग उनके शहादत को याद करने यहा उपस्थित हूए है जो आदिवासी समाज की एकता और ताकत को बताने के लिए काफी है श्रीमती नेताम ने कहा आज आदिवासी समाज को शहीद दिवस के अवसर पर संकल्प लेने की जरूरत है कि अपने समाज के विकास और उत्थान के लिये समाज जन तन मन धन से जुट जाये
इस मौके पर राजापड़ाव क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगो ने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु जिला पंचायत सभापति को मांगपत्र सौंपा इस पर जिला पंचायत सभापति ने 6 माह के अंदर 10 लाख की लागत से बनने वाली सामुदायिक भवन निर्माण हेतु आश्वस्त की है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भीमसेन मरकाम, रोहन नेताम, नवलु मरकाम, सोमनाथ मरकाम, हरिश नेताम, गौतम मंडावी, कमलचन्द्र नेताम, बलियाराम, ईश्वर मरकाम, अजय मरकाम, राकेश कुमार, सखाराम, चरनसिंह कुंजाम, निंरजन नेताम, कैलाश मंडावी सहित 65 ग्रामों के हजारों आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

आदिवासी लोक नृत्यों ने बांधा समां

दो दिवसीय इस विशाल कार्यक्रम में ओडिसा, बस्तर सहित धमतरी जिला व अन्य जिला से आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नृत्य का आयोजन किया गया खासकर मध्यप्रदेश से गोडवाना स्वर कोकिला मीना आर्मो द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो हजारों आदिवासियों को इस कडाकें के ठंड में भी देर रात तक बांधे रखा ।

शहीद वीर नारायण सिंह अमर रहे के नारों के साथ युवाओं ने निकाली 15 किलोमीटर मोटर सायकल रैली

नेशनल हाईवे देवभोग राजापडाव मार्ग से लेकर ग्राम भुतबेडा 15 किलोमीटर तक विशाल मोटर सायकल रैली का आयोजन किया गया जिसमें राजापडाव गौरगांव क्षेत्र के सैकडो की संख्या में आदिवासी समाज के युवा समाज के झंडा बैनर लिए नारे लगाते मोटर सायकल रैली निकाली इस मोटर सायकल रैली जिस जिस गांव से होकर गुजरा लोगो ने जमकर उनका स्वागत किया।

मोटर सायकल रैली का पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने किया स्वागत

राजापडाव गौरगांव क्षेत्र के सैकडो युवाओ द्वारा कचना ध्रुर्वा मंदिर से मोटर सायकल रैली निकाली तो इस रैली का पूर्व विधायक एंव पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने स्वागत किया और युवाओ का उत्साहवर्धन किया साथ ही पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर इस क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगो में जो एकता और आपसी भाईचारा देखने को मिल रहा है निश्चित रूप से भविष्य में इसका लाभ क्षेत्र के विकास में मिलेगा उन्होने कहा आज हम सभी को शहीद वीर नारायण सिंह के बताए रास्तों पर चलते हुए अपने समाज के विकास के लिए कार्य करना है ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !